Doordrishti News Logo

कार की टक्कर से दंपती बाइक से गिरा,तीन घायल

जोधपुर,कार की टक्कर से दंपती बाइक से गिरा,तीन घायल। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में अपना चेकअप करवा कर पति संग लौट रही महिला की बाइक को कार चालक ने अपने चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दंपती सहित एक अन्य महिला घायल हो गए। पति का पैर फ्रेक्चर हो गया। कार नंबर के आधार पर अब एयरपोर्ट थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस 2 मई से एलएचबी रैक से चलेगी

इंद्रा कॉलोनी एयरपोर्ट थाना क्षेत्र निवासी मंजूदेवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद नायक ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर मथुरादास माथुर अस्पताल गयी थी। वापिस लौट रही थी। बाइक पर उसकी एक परिचित अन्य महिला भी सवार थी। यह लोग जब पांच बत्ती सर्किल रोड पर पहुंचे तब एक कार चालक ने तेजी से निकलते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए।

मंजूदेवी और परिचित महिला के चेहरों पर चोट लगी और पति राजेंद्र प्रसाद का दाहिना पैर फ्रेक्चर हो गया। कार के नंबर नोट कर पुलिस को बताए गए हैं। पुलिस अब कार चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026