Doordrishti News Logo

स्कूटी सवार महिला से बैग लूटा

मंदिर में दर्शन कर घर लौट रही थी

जोधपुर,स्कूटी सवार महिला से बैग लूटा।शहर के जूना खेड़ापति मंदिर से दर्शन कर अपने घर की तरफ लौट रही स्कूटी सवार महिला से बैग लूट लिया। बैग में मोबाइल,5-7 हजार की नगदी और दुकान की चाबियों के साथ दस्तावेज थे। महिला ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। इस बारे में प्रताप नगर थाना पुलिस लूट का प्रकरण दर्ज कर अब लुटेरों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें काली फिल्म के 53 चालान,बिना नम्बरी वाहन के 8 चालान

गिरीराज कॉलोनी सूंथला निवासी सुमन पुत्री रामनिवास सैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 27 अप्रेल की शाम को दुकान से निवृत होकर जूना खेड़ापति मंदिर में दर्शन को गई थी। वह वापिस लौट रही थी तब नाईयों की बगेची के निकट उसकी स्कूटी के आगे लटका बैग बाइक पर आए दो बदमाश झपट कर ले गए। उसके बैग में 5-7 हजार की नगदी,दुकान की चाबियां,दस्तावेज और मोबाइल थे। मामले में सुमन ने प्रतापनगर थाने में लूट का प्रकरण दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026