Doordrishti News Logo

भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस 2 मई से एलएचबी रैक से चलेगी

यात्रियों का सफर होगा आरामदायक

जोधपुर,भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस 2 मई से एलएचबी रैक से चलेगी। रेलवे ने यात्री सुविधा में विस्तार करते हुए मन्नारगुड़ी-भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का अत्याधुनिक एलएचबी कोच से संचालन प्रारंभ किया है।

यह भी पढ़ें – युवक परिषद के स्नेह मिलन में समाज की सेवा की मिली प्रेरणा

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में वृद्धि के उद्देश्य से ट्रेन 22674/22673,मन्नारगुड़ी-भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी सुपरफास्ट ट्रेन का 29 अप्रेल से मन्नारगुड़ी से आईसीएफ की जगह अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एलएचबी रैक से संचालन प्रारंभ किया गया है जिससे यात्रियों का सफर और अधिक आरामदायक होगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन 22673,भगत की कोठी से मन्नार गुड़ी एक्सप्रेस 2 अप्रेल को वापसी में भी एलएचबी कोच से संचालित होगी।

ट्रेन में होंगे 22 कोच
एलएचबी रैक में परिवर्तित होने के बाद ट्रेन में 2 सेकंड एसी,9 थ्री टायर एसी,7 स्लीपर,2 साधारण श्रेणी व दो पॉवरकार श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। उल्लेखनीय है कि मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के लिए एलएचबी रैक चैन्नई स्थित इंट्रीगल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें – सामूहिक शादी सम्मेलन सात जोड़ों का निकाह

क्या होते हैं एलएचबी कोच
एलएचबी जर्मन तकनीक है। यह अधिकतर तेज गति वाली ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाता है। जिससे ट्रेन और भी स्पीड से पटरी पर दौड़ सकेगी। इसके साथ ही ज्यादा स्पेस होने से यात्री आराम से सीट पर बैठ व लेट सकते हैं। इस रैक से दुर्घटना होने की संभावना कम रहती है। क्योंकि ये कोच पटरी से आसानी से नहीं उतरते है।

इसके अलावा एलएचबी कोच ट्रेन में हो तो इसकी गति 160 से 180 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लिंक हॉफमेन बुश (एलएचबी) आपस में टकरा नही सकते हैं। एलएचबी कोच मजबूत होते हैं अगर दुर्घटना हो जाती है तो नुकसान भी कम होता है। ये कोच एक-दूसरे पर भी नहीं चढ़ते जिससे यात्री सुरक्षित रहते हैं। इन कोचों का ओवरऑल मेंटेनेंस 3 साल में एक बार होता है। जबकि पारंपरिक कोच का मेंटेनेंस डेढ़ से लेकर दो साल में करवाना जरूरी होता है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026