Doordrishti News Logo

विश्व नृत्य दिवस पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य पर चर्चा

शिवम नाट्यालय की छात्राओं ने दी गुरु डॉ मंजूषा सक्सेना के साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति

जोधपुर,विश्व नृत्य दिवस पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य पर चर्चा। विश्व नृत्य दिवस पर शहर की जानी मानी संस्था शिवम नाट्यालय में सीनियर स्टूडेंट ने अपनी गुरु डॉ मंजूषा सक्सेना के साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में युवक पर चाकू और लाठी से हमले का आरोप

डॉ मंजूषा ने बताया कि किस तरह भारतीय लोक नृत्य व शास्त्रीय नृत्य हमारे शरीर और मन को संतुलित रखते हैं। जब एक बच्चा पैदा होता है तो मां की धड़कन की उसे आदत हो जाती है। वह उस रिदम को पहचानने लगता है। उसी तरह से हमारा पूरा जीवन नृत्य से,एक रिदम से चल रहा है।

सभी छात्राओं ने बड़ी रुचि दिखाते हुए महान कलाकारों के जीवन परिचय को सुना। किस तरह उन महान कलाकारों ने अपना पूरा जीवन भारतीय कलाओं को बचाने में व बढाने में लगा दिया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी गुरु के साथ ताल से ताल मिलाकर नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: