नेतड़ा टोल नाके पर तोड़फोड़
- एक आरोपी ने खुद को बताया फौजी
- जमकर मचाया उत्पात
- तोड़फोड़ का वीडियो वायरल
- केस दर्ज
जोधपुर,नेतड़ा टोल नाके पर तोड़ फोड़। शहर के नेतड़ा टोल नाके पर एक बार फिर से हमला हुआ है। इस टोल नाके पर आए दिन मारपीट और हमला होता आया है। 19 अप्रैल की दोपहर में कुछ लोगों ने यहां पर आकर तोडफ़ोड़ करने के साथ जमकर उत्पात मचाया। एक आरोपी ने खुद को फौजी होने और लोकल होने का कहकर टोल नहीं देने की बात की बाद में अपने साथियों को बुला लिया। टोल मैेनेजर की तरफ से करवड़ थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।
यह भी पढ़ें – खेतेश्वर जयंती पर निकली शहर में भव्य शोभायात्रा
मूलत: जुड करवड हाल नेतड़ा टोल नाका मैनेजर रामनिवास विश्नोई पुत्र भागीरथ विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 19 अप्रैल की दोपहर एक कार चालक जोधपुर की तरफ से आया। उसने खुद को राधेश्याम होने के साथ लोकल होना बताया। खुद को फौजी बताकर टोल देने से इंकार कर दिया। इस पर उससे गाड़ी की आरसी एवं एवं आधार कार्ड मांगा गया तो वह झगड़ा करने पर उतारू होने के साथ अपने परिचितों सुमेराराम,भंवरलाल, संजू,बीराराम,संपतराम,सवाई सिंह सहित 15-20 लोगों को बुला लिया। इसमें चार पांच महिलाएं भी शामिल थी।
इन लोगों ने मिलकर टोल बूथ संख्या 5 पर तोडफ़ोड़ करने शुरू कर दी। संपतराम ने बेरियर को तोड़ दिया और सवाई सिंह ने चार कैमरों को तोड़ कर नुकसान पहुंचाया। रिपोर्ट के अनुसार स्टाफ को भी धमकियां दी गई। करवड़ पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

