Doordrishti News Logo

जोधपुर-मऊ वीकली स्पेशल ट्रेन रविवार से

  • जयपुर,कानपुर व अयोध्या धाम के रास्ते होगी संचालित
  • दो जुलाई तक करेगी कुल 11 ट्रिप

जोधपुर,जोधपुर-मऊ वीकली स्पेशल ट्रेन रविवार से। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए रेलवे रविवार से जोधपुर-मऊ के बीच साप्ताहिक ट्रेन प्रारंभ कर रहा है। कुल 11 फेरों के लिए संचालित की जा रही इस ट्रेन से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिनको नियमित ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें – भाजपा धर्म और श्रीराम के नाम पर चुनाव जीतने में जुटी-जयराम रमेश

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा के लिए ट्रेन 04815/04816,जोधपुर-मऊ-जोधपुर समर स्पेशल वीकली ट्रेन का रविवार से संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ट्रेन 04815, जोधपुर-मऊ स्पेशल 21 अप्रेल से 30 जून तक (11 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक रविवार को सायं 5.30 बजे प्रस्थान कर जयपुर के रास्ते अगले दिन सोमवार को रात्रि 11.20 बजे मऊ पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन 04816,मऊ-जोधपुर स्पेशल 23 अप्रेल से 2 जुलाई तक (11 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार सुबह 4 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार सुबह 8.55 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
ट्रेन आवागमन में पीपाड़ रोड,गोटन,मेड़ता रोड,रेन,डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी,फुलेरा, जयपुर,गांधीनगर जयपुर,बांदीकुई, भरतपुर,मथुरा, हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज,कानपुर सेंट्रल,लखनऊ,अयोध्या,शाहगंज,खोरासन रोड,आजमगढ़ व मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 2 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी 10 स्लीपर,2 जनरल व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 कोच होंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026