Doordrishti News Logo

सिकंदराबाद-हिसार एक्सप्रेस आज एलएचबी रैक से आएगी

  • रेलवे का यात्री सुविधाओं में विस्तार
  • 12 को हिसार से भी एलएचबी रैक से होगी संचालित

जोधपुर,सिकंदराबाद-हिसार एक्सप्रेस आज एलएचबी रैक से आएगी। यात्री सुविधा में विस्तार करते हुए रेलवे ने सिकंदराबाद-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन का एलएचबी रैक से संचालन प्रारंभ किया है।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं में वृद्धि करते हुए ट्रेन नम्बर 22737/22738,सिकंदराबाद-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस का आईसीएफ की जगह अत्याधुनिक एलएचबी रैक से संचालन प्रारंभ किया है।

यह भी पढ़ें – लाखों की नकदी और दस्तावेज पार

उन्होंने बताया कि ट्रेन 22737, सिकंदराबाद-हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस गुरुवार को एलएचबी रैक से जोधपुर के रास्ते हिसार जाएगी। वापसी में ट्रेन 227378,हिसार- सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 12 अप्रेल को हिसार से आधुनिक सुविधाओं से लैस एलएचबी रैक से जोधपुर के रास्ते हिसार के लिए प्रस्थान करेगी।
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन में एलएचबी रैक के 3 सेकंड एसी,6 थ्री टायर एसी,8 स्लीपर,दो जनरल,1 पॉवर कार,1 पेंट्रीकार व 1 गार्ड के डिब्बे सहित कुल 22 कोच होंगे।उन्होंने बताया कि ट्रेन के संचालन समय और ठहराव वाले स्टेशनों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। एलएचबी रैक में तब्दील होने से यात्रियों को अधिक सीटों की सुविधा मिलेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026