Doordrishti News Logo

15 साल पूर्व गोली लगने से खराब हुए कोहनी का जोड़ प्रत्यारोपण कर किया दुरूस्त

जोधपुर,15 साल पूर्व गोली लगने से खराब हुए कोहनी का जोड़ प्रत्यारोपण कर किया दुरूस्त।महात्मा गांधी अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में 15 साल पुराने फ्रेक्चर में कोहनी के जोड़ का प्रत्यारोपण किया गया। डॉ. हेमन्त जैन (सह आचार्य युनीट हेड डी) ने बताया कि मरीज इन्द्रपाल सिंह 55 वर्ष निवासी बलिया मध्य प्रदेश का 15 साल पहले गोली लगने से दाहिने हाथ की कोहनी के जोड़ में फ्रेक्चर हो गया था। इस दौरान अनेक जगह इलाज एवं तीन ऑपरेशन के बाद भी सफलता हाथ नही लगी जिसके कारण वह हाथ से काम नही कर पा रहा था। मरीज के एक्स-रे एवं जांचें करने पर यह निर्णय किया गया कि इतने सालो में तीन ऑपरेशन के बाद कोहनी के जोड़ की हड्डी का टुकड़ा गल रहा है एवं इसको जोड़ा जाना संभव नही है। इसलिए कोहनी के प्रत्यारोपण का फैसला किया गया जिससे मरीज अपने दिनचर्या के काम आसानी से कर सके।

यह भी पढ़ें – 8 मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी

अधीक्षक डॉ.फतेह सिंह भाटी ने बताया कि 19 मार्च को डॉ.हेमन्त जैन एवं टीम ने मरीज की कोहनी का प्रत्यारोपण कर हिंज (hinge) एलबो मेगाप्रोस्थेसिस लगाया गया। ऑपरेशन के सात दिन बाद अब मरीज ने कोहनी मोड़ना शुरू कर दिया है। विभागाध्यक्ष डॉ. किशोर रायचन्दानी ने बताया पिछले एक वर्ष में अस्पताल में इससे पूर्व कोहनी के आर्थराइटिस के लिये 3 जोड़ प्रत्यारोपण हो चुके हैं।प्राचार्य डॉ. रंजना देसाई ने अस्थि रोग विभाग को इस नई उपलब्धि के लिये बधाई दी।

ऑपरेशन टीम में ये थे शामिल
अस्थि रोग विभाग डॉ.हमेन्त जैन (सह आचार्य युनीट हेड डी) डॉ.रोहित पंवार,डॉ.अभिनव सिंह,डॉ.संदीप,डॉ. विजेन्द्र,डॉ. कैलाश,निश्चेतना विभाग डॉ.वन्दना शर्मा (सह आचार्य), डॉ. लक्ष्मण,डॉ.अजिज,डॉ.अंकित,डॉ. वैशाली,नर्सिंग टीम एवं अन्य अजीत गुरूनानी,जमना,मिनाक्षी,गणपत, ज्ञानप्रकाश।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026