Doordrishti News Logo

एनयूजे व क्लीन हिमालय कैंपियन ने चलाया सफाई अभियान

पौड़ी,उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे)एवं क्लीन हिमालयन कैंपेन के तहत पौड़ी के कंडोलिया टेका मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया।पत्रकार हितों के साथ सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की पौड़ी जिला इकाई के जिलाध्यक्ष जसपाल नेगी व क्लीन हिमालय कैंपेन के संस्थापक हर्षवर्धन चंदोला ने बताया कि सफाई के दौरान जंगल के क्षेत्र से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें,प्लास्टिक की थैलियां,रैपर आदि विभिन्न प्रकार का प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया।

इसे भी पढ़ें- 25 मनचलों को पुलिस ने पकड़ा,तलवार बरामद

जंगल में कई जगह कांच की टूटी हुई बोतलें मिली। उन्होंने कहा कि टूटी हुई कांच की बोतलों से जंगली जानवरों के जख्मी होने की संभावना रहती है। उन्होंने जंगलों में पिकनिक पार्टी करने वालों से इस तरह का कचरा जंगलों में न छोड़ने की अपील के साथ ही वन विभाग व प्रशासन से असामाजिक तत्वों की इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर योगिक शोलेश संस्था की संस्थापक रोमा भद्रा,हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पौड़ी ब्लॉक की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर दीपिका रावत,फील्ड इन्वेस्टिगेटर पायल ठाकुर,नेशनलिस्ट यूनियन जर्नलिस्ट से करण नेगी, पंकज रावत,दीपक बर्तवाल मुकेश सिंह,मुकेश आर्य आदि मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026