Doordrishti News Logo

रास्ता रोककर धारदार हथियार से हमला

रुपए और चेन लूटी

जोधपुर,रास्ता रोककर धारदार हथियार से हमला। शहर के जालोरी गेट सर्किल पर एक छात्र और उसके दोस्त का रास्ता रोककर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला करते हुए लूटपाट की। छात्र से 10 हजार रुपए और सोने की चेन छीनकर ले गए। हमले से बचने के लिए छात्र ने पान की एक दुकान पर शरण ली। इस बारे में सरदारपुरा थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें- बस खड़ी कर अस्पताल के तरफ जा रहे व्यक्ति का सोने का फूल लूटा

मूलत: रेपड़ावास सोजतसिटी हाल हिंगलाज नगर भूरटिया निवासी रघुवीरसिंह चारण पुत्र लालदान की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने एक मित्र के साथ जालोरी गेट सर्किल से निकल रहा था। तब सुजल व्यास,काजू, सुनील एवं राहुल परिहार आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट करने लगे। इनके हाथ में चाकू,टी-पाइप और बल्ले थे। हमले से उसके सिर पर चोट लगी है। वह बचने के लिए नजदीक की पान की दुकान में घुस गया। तब भी मारपीट करते हुए उससे दस हजार रुपए और 18 ग्राम सोने की चेन छीनकर ले गए। मामले को लेकर अब सरदारपुरा पुलिस जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026