Doordrishti News Logo

12 लाख चुराने के आरोप में व्यक्ति का अपहरण कर रस्सियों से बांध कर पीटा

  • पीड़ित की पत्नी ने दर्ज कराया केस
  • पुलिस ने सूचना मिलने पर बंधन से कराया मुक्त

जोधपुर,12 लाख चुराने के आरोप में व्यक्ति का अपहरण कर रस्सियों से बांध कर पीटा। शहर के निकट बनाड़ स्थित खोखरिया सांसियों का बास हाथीधड़ा से एक व्यक्ति का कुछ लोग कार में अपहरण कर ले गए। रातानाडा सांसी कॉलोनी में ले जाकर कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पिटाई की। पीछे पीछे पत्नी पहुंची तो उसे धमकाते हुए कहा कि मकान हमारे नाम करें। उसके पति ने 12 लाख रुपए चुराए हैं। पीडि़त महिला ने इस बारे  में बनाड़ थाने में नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि खोखरिया सांसियों का बास हाथीधड़ा की रहने वाली ममता सांसी पत्नी श्रवण सांसी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2019 के साक्षात्कार का आठवां चरण 30 जनवरी से 1 फरवरी

इसमें बताया कि 16 जनवरी की सुबह उसके घर पर बीएमडब्लू कार लेकर अशोक,उसकी पत्नी मंजू,पुत्र आर्यन सहित तीन चार अन्य लोग आए और उसके पति श्रवण से मारपीट करते हुए कार में डाल कर रातानाडा सांसी कॉलोनी पर लेकर गए। जहां नरेंद्र सांसी,चीमू आदि ने उसके पति को कमरे में रस्सियों से बांधकर बुरी तरह पिटा। वह वहां पहुंची तो उसे मकान नाम करवाने के लिए धमकाया और कहा कि उसके पति श्रवण ने 12 लाख रुपए की चोरी की है। पीडि़त ने पति को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और उसके पति को बंधन से मुक्त करवाया। रिपोर्ट में बताया कि उसके पति से की गई मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गया। बनाड़ पुलिस ने घटना को लेकर सोमवार को मामला दर्ज किया। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026