Doordrishti News Logo

नव वर्ष पर श्याम भक्तों ने की वृद्ध जनों की सेवा

  • जोधाणा वृद्धाश्रम में नव वर्ष पर किया गया आयोजन
  • 15 वृद्धजन का मनाया सामूहिक जन्म दिवस
  • सैनाचार्य अचलानंद गिरी,महंत रामप्रसाद,साध्वी प्रीति प्रियमवदा और शिक्षाविद डॉ जया दवे के सानिध्य में हुआ आयोजन
  • सेलिब्रिटी आर्टिस्ट रिदवी जोशी ने गाए श्याम भजन
  • वृद्धजन को कराया भोजन

जोधपुर,नव वर्ष पर श्याम भक्तों ने की वृद्ध जनों की सेवा। नव वर्ष पर श्याम भक्ति और सामाजिक सरोकार को समर्पित श्याम भक्ति सेवा संस्थान की ओर से नवाचार करते हुए जोधपुर के जोधाणा वृद्ध आश्रम में वृद्धजन की सेवा करने के साथ उनका सम्मान और अभिनंदन किया गया। जिससे वृद्धजन खुशी से अभिभूत हुए। नव वर्ष के पहले दिन 15 वरिष्ट नागरिकों का जन्म दिन होने पर सामूहिक रूप से खुशियां भी बांटी गई। इस अवसर पर श्याम भक्तों ने वृद्धजनों को स्नेह के साथ भोजन भी करवाया।श्याम भक्ति सेवा संस्थान के सचिव राजकुमार रामचंदानी ने बताया कि संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत की अध्यक्षता और सैनाचार्य अचलानंद गिरी,बड़ा रामद्वारा गादीपति महंत रामप्रसाद,साध्वी प्रीति प्रियमवदा और शिक्षाविद डॉ जया दवे के सानिध्य में आयोजित आयोजन जोधाणा वृद्धाश्रम में श्रद्धा भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर आर्टिस्ट रिदवी जोशी ने श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। 15 वृद्ध जनों को उनके जन्म दिन के अवसर पर घेवर काटकर शुभकामनाएं दी और उन्हें भोजन भी कराया गया। प्रारंभ में संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत,सचिव राजकुमार रामचंदानी, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य लक्की गोयल, हेमंत लालवानी और कृष्णा गौड़ के अलावा संस्थान के सदस्य नितिन आचार्य,मोहित हेड़ा,कविता श्रीवास्तव व आशा कच्छवाहा ने स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थान की सदस्य रश्मि जांगिड़, विदिशा जांगिड़,अनुपमा परिहार, मोनिका टाक,निरूपा पटवा और जोधाणा वृद्ध आश्रम के संचालक रतन सिंह गहलोत और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें – प्रथम राजस्थान ओपन ईनामी बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न

इस अवसर पर राजस्थान न्यायिक अकादमी की उपनिदेशक सीमा मेवाड़ा,समाजसेवी दिनेश जोशी, ललित मेवाड़ा,दिलीप मेहता,प्रतिभा गहलोत,विनोद गहलोत,धीरेंद्र श्रीवास्तव,मनीष गहलोत,मनीष प्रजापत,कपिल पटवा,गौतम उपाध्याय,ऋषभ प्रजापत,ललिता प्रजापत,सुशीला प्रजापत,कुलदीप प्रजापत और नरेंद्र सोलंकी आयोजन के सहभागी बने। इस अवसर पर संतों ने समाज सेवा के इस जज्बे को सराहा और कहा कि एक साथ 15 वृद्धजन का जन्मदिन मना कर उनके चेहरे पर खुशियां देने के साथ-साथ उनको अपने हाथों से भोजन कराना और उनके सुख-दुख में भागीदार बनना ईश्वर की सेवा करने जैसा है।
संतो ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह संस्थान इसी तरह के नवाचार करते हुए सामाजिक सरोकार के दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेगा।अंत में संस्थान के सचिव राजकुमार रामचंदानी ने आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: