Doordrishti News Logo

आधी रात में कार के शीशे फोड़ कर 1.05 लाख चुराए,नामजद केस दर्ज

जोधपुर,आधी रात में कार के शीशे फोड़ कर 1.05 लाख चुराए,नामजद केस दर्ज। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र हनवंत हॉस्टल के सामने एक गली में आधी रात को दो बदमाशों ने कार के शीशे फोड़ कर उसमें रखी एक लाख पांच हजार की नगदी को चुरा लिया। कार मालिक ने दो युवकों पर संदेह जाहिर करते हुए रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – लवकुश अपार्टेमेंट की पार्किग में वाहनों को लगाई आग

पुलिस ने बताया कि हनवंत हॉस्टल के सामने गली में तिरूपति ज्वैलर्स के पास में रहने वाले जुंझार सिंह पुत्र देरावर सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक कार रात के समय में घर के बाहर खड़ी थी। तब दो शख्स वहां आए और कार के साइड शीशे फोड़ दिया। बाद में कार में रखे 1.05 लाख की नगदी चुरा ले गए। रिपोर्ट में परिवादी ने राजोला के पर्वतसिंह और चेराई के दिलीप सिंह पर इसका संदेह जताते हुए अब केस दर्ज करवाया है। महामंदिर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026