Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के रिक्तियां भैरूजी चौराहा के पास स्थित पीपीएफ कॉलोनी में रहने वाला एक वृद्ध गर्म पानी से झुलस गया। पंद्रह दिन पहले उसे एमजीएच में भर्ती करवाया गया। जहां पर गुरूवार को उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सौंप दिया।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया रसाला रोड़ पृथ्वीपुरा हरिजन बस्ती हाल पीपीएफ कॉलोनी भैरूजी चौराहा के पास रहने वाले प्रकाश पुत्र भंवरलाल ने रिपोर्ट देकर बताया कि गत माह 18 फरवरी की सुबह उसके पिता भंवरलाल पानी गर्म कर रहे थे। तब गर्म पानी से वे झुलस गए। पीठ व शरीर का कुछ हिस्सा झुलसने पर एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। मगर उनकी गुरूवार को उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया और शव परिजन को सौंप दिया।

दो भिखारियों ने दम तोड़ा
महामंदिर पुलिस ने बताया कि 27 फरवरी को एक भिखारी भदवासिया पुल के नीचे बेहोशी की हालत में मिला। जिसको इलाज के लिये एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार 15 फरवरी को महामंदिर सर्कल के पास अज्ञात भिखारी बाबूलाल बीमारी की हालत में मिला था। उसे उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह भी बाद में चल बसा। दोनों शव फिलहाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए है। इनके वारिसान का भी पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026