Doordrishti News Logo

श्रमिक नेता मंडल दत्त जोशी स्विज़रलेंड जाएंगे

जोधपुर,श्रमिक नेता मंडल दत्त जोशी 13 को जिनेवा,स्विज़रलेंड जाएंगे। श्रमिक नेता,प्रांतीय विद्युत मण्डल मजदूर फ़ेडरेशन राजस्थान इंटक के सेक्रेटरी जनरल मंडल दत्त जोशी 14 अक्टूबर को स्विज़रलेंड जिनेवा में आयोजित 31वीं पीएसआई वर्ल्ड कांग्रेस में भाग लेंगे।राजस्थान विद्युत प्रसारण मज़दूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज सांखला व वरिष्ट नेता बद्रीनारायण परिहार ने बताया कि मण्डल दत्त जोशी 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से जिनेवा जाएँगे। जोशी ग्लोबल यूनियन पब्लिक सर्विस इंटरनेशनल (पीएसआई) के साथ मिलकर श्रमिकों की समस्याओं को ग्लोबल लेवल पर उठाते रहते हैं, वे कई बार विदेश में विद्युत श्रमिकों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।वे इंडोनाशिया,मनीला, श्रीलंका, फ़िलीपींस इत्यादि देशों में जाकर विभिन्न अवसरों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्युत श्रमिकों की समस्याओं को रख चुके हैं।

यह भी पढ़ें – ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रहेगा प्रतिबंध,पुलिस ने जारी की गाइड लाइन

एशियन डवलपमेंट बैंक के मुख्यालय मनीला में भी श्रमिक विरोधी नीतियों का विरोध कर चुके हैं। स्विज़रलेंड के जिनेवा में विश्व के क़रीब 150 देशों के लगभग 1000 श्रमिक प्रतिनिधि पी एसआई वर्ल्ड कांग्रेस में भाग लेंगे जिसमे भारत से मंडल दत्त जोशी, आदिल शरीफ,बी मणिरामण, अरुणिमा,प्रकाश देवदास,रेणु मिश्रा, कमल चंद्र चतुर्वेदी,सम्पथ प्रेमा,आभा चतुर्वेदी,सुगन्थी चित्रावेल व धारती सतीश मोरे भाग लेंगे।राज्य सरकार ने इनकी श्रमिकों के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई महत्वपूर्ण दायित्व दिए हैं। उन्हें ऊर्जा विभाग में सदस्य संयुक्त व्यवस्था परिषद,श्रम विभाग में श्रम सलाहकार मंडल का सदस्य,तकनीकी शिक्षा में राजस्थान व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण परिषद की गवर्निंग कौंसिल का सदस्य तथा ईएसआई अस्पताल विकास समिति का सदस्य मनोनीत किया है।ये एक मात्र मज़दूर नेता है जिनको राज्य सरकार ने इतने स्थानों पर मनोनीत किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026