Doordrishti News Logo

दस वर्ष पूर्व प्रत्यारोपित घुटना खराब होने पर एमडीएम में आधुनिक रिवीजन सर्जरी से किया ठीक

जोधपुर,दस वर्ष पूर्व प्रत्यारोपित घुटना खराब होने पर एमडीएम में आधुनिक रिवीजन सर्जरी से किया ठीक। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में घुटना प्रत्यारोपण की अत्याधुनिक रिवीजन सर्जरी की गई। कुड़ी भगतासनी निवासी 52 वर्षीय मरीज शांति देवी का घुटना प्रत्यारोपण करीब 10 साल पहले अहमदाबाद में किया गया था जो कुछ समय बाद ही फेल हो गया,जिससे घुटने का इम्प्लांट टिबिया बोन में घंस जाने से बोन दबकर मुड़ गयी और घुटने का मिडियल लिगामेंट भी खराब हो गया। सीनियर प्रोफेसर विभागाध्यक्ष अस्थि रोग डॉ एमके आसेरी ने बताया कि ऐसे में मरीज का दुबारा आपरेशन ज्यादा जटिल हो जाता है। अस्पताल की अस्थि रोग यूनिट डी में मरीज को भर्ती करके चिरंजीवी योजना में निःशुल्क ऑपरेशन किया गया।

यह भी पढ़ें – खाली प्लास्टिक कार्टन के नीचे मिली 41 लाख की शराब,चार गिरफ्तार

इसमें डॉ एमके आसेरी,डॉ देवेंद्र सिंह गोदारा,डॉ अशोक विश्नोई द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से ‘हिन्ज नी’ इम्प्लांट लगाकर ऑपरेशन किया गया। आपरेशन पूर्णतया सफल रहा तथा ऑपरेशन के बाद मरीज आराम से चल फिर रही है। आपरेशन में बेहोशी की डॉक्टर सीनियर प्रोफेसर डॉ शोभा उज्ज्वल,डॉ मोनिका गुप्ता मौजूद थे। इसके अलावा डॉ अंकित सोनी,डॉ ताराचंद,डॉ हरि शंकर, रेजिडेंट डॉक्टर सांवरमल,डॉ पंकज, डॉ रामा,डॉ धीरज के अलावा नर्सिंग स्टाफ अजंता,वलसामा का सहयोग रहा। एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने बताया कि उक्त आपरेशन प्राइवेट अस्पताल में साढ़े 4 से 5 लाख में होता है जिसे चिरंजीवी योजना के तहत निःशुल्क किया गया। एसएन मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ दिलीप कच्छावा ने टीम को बधाई दी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026