Doordrishti News Logo

जोधपुर की बेटी ने राष्ट्रीय कराटे में पदक जीतकर बढाया शहर का मान

देहरादून में हुई प्रतियोगिता

जोधपुर,जोधपुर की बेटी ने राष्ट्रीय कराटे में पदक जीतकर बढाया शहर का मान। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 20 से 24 सितंबर तक कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन (KIO) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के 47 किलो भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व जोधपुर की यशिका भाटी ने किया। राजस्थान टीम के कोच श्याम समाधिया ने बताया कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में याशिका भाटी ने प्रथम राउंड मे दिल्ली से,द्वितीय राउंड अरुणाचल प्रदेश से,क्वाटरफाइनल राउंड उत्तर प्रदेश से जीत के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाकर राजस्थान को कांस्य पदक दिलाया।

यह भी पढ़ें – नये हॉल में संस्कृति उत्सव का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 29 राज्य के खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान से अलग-अलग आयु वर्ग से कुल 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे से अपने वर्ग में याशिका भाटी ने कांस्य पदक जीत कर जोधपुर का नाम रौशन किया है। रेखा मण्डलावत और राजेंद्र सिंह भाटी की बेटी याशिका भाटी हनुमन्त चॉपासनी स्कूल में दसवीं की छात्रा है। राजस्थान कराटे संघ के सचिव सेनसाई अनिल कल्याण व जोधपुर ग्रामीण कराटे संघ के अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने वैदिक वाइब्रेशनस अकेडमी की खिलाड़ी याशिका भाटी को बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामनाए की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026