Doordrishti News Logo

67वीं जिला स्तरीय खोखो प्रतियोगिता संपन्न

सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर छात्र वर्ग प्रथम,छात्रा वर्ग द्वितीय रही

जोधपुर,67वीं जिला स्तरीय खोखो प्रतियोगिता संपन्न। शिक्षा विभाग जोधपुर के सानिध्य में संपन्न होने वाली 67वीं जिलास्तरीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक 17 व 19 आयु वर्ग छात्र-छात्रा खोखो प्रतियोगिता सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में 19 से 23 सितंबर को हुई। आज जिला शिक्षा अधिकारी जोधपुर के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य राबाउमावि राजमहल की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें – लुटेरी दुल्हन पहले से शादीसुदा निकली,गहने नगदी लेकर चंपत

17 वर्ष छात्र वर्ग खोखो प्रतियोगिता में सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर प्रथम,विद्या पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं डाॅल इंटरनेशनल स्कूल तृतीय रही। 17 वर्ष छात्रा खोखो में सेंटपैट्रिक विद्या भवन प्रथम,सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर द्वितीय एवं आर्मी पब्लिक स्कूल तृतीय रही।19 वर्ष छात्र खोखो प्रतियोगिता में सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर प्रथम,विद्या पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं आर्मी पब्लिक स्कूल तृतीय रही। 19 वर्ष छात्रा खोखो प्रतियोगिता में राबाउमा वि राजमहल प्रथम,सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर द्वितीय एवं विद्या पब्लिक स्कूल बनाड़ तृतीय रही। प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतियोगियों को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर एवं ब्राॅन्ज मैडल्स एवं टीम ट्राॅफियों से नवाजा गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026