Doordrishti News Logo

टिंबर कारोबारी के मकान में सेंध लगाने वाले नकबजनों का नहीं मिला सुराग

  • बाहरी गैंग का संदेह
  • फुटेज साफ नजर नहीं आने के साथ पहचान नहीं हो पाई
  • पुलिस की टीमें लगी

जोधपुर,टिंबर कारोबारी के मकान में सेंध लगाने वाले नकबजनों का नहीं मिला सुराग।शहर के प्रतापनगर थाने से कुछ ही दूरी स्थित कमला नेहरू नगर में रहने वाले लकड़ी कारोबारी के घर से मंगलवार को चोर एक करोड़ का सोना और नकदी चोरी करके ले गए। नकबजन बाथरूम की खिडक़ी तोडकऱ अंदर घुसे थे। अंदर घुसकर चोरों ने दरवाजे तोड़े और फिर तिजोरी में रखे करीब डेढ़ किलो सोने के जेवर चोरी करके ले गए। चोरों का सुराग आज दूसरे दिन भी नहीं लग पाया। पुलिस ने फुटेजों को देखा मगर उसमें कोई पहचानलायक नहीं मिला। फुटेज भी साफ नहीं बताए गए है। फिलहाल पुलिस की टीमें इस चोरी को खोलने मेें जुटी है। संदेह है चोर बाहरी गैंग के हो सकते हैं।

कमला नेहरू नगर डी-29 निवासी राजेश पुत्र शिवलाल जांगिड़ के मकान में मंगलवार को चोरी हो गई थी। परिवार के लोग रिश्तेदारी मौत पर महामंदिर चले गए थे। सुबह 6 बजे माता-पिता पहुंच गए और 7 बजे के बाद उनकी पत्नी और बच्चे पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद करीब 2 बजे परिवार सहित वापस लौटे तो बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर अंदर गए तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली थी। पहले तो ऊपरी ड्राज खुली देखी तो उसमें रखे करीब दो लाख रुपए नहीं थे,चोरी का शक हुआ तो अलमारी खंगाली तो पता चला कि करीब डेढ़ किलो सोने के जेवर भी चोर चोरी करके ले गए हैं।घर में मां,नानी और दादी के पुश्तैनी गहनों के अलावा बेटी व अन्य सभी के हिस्से के गहने रखे हुए थे। इसमें हार, अंगूठी सहित कई आइटम शामिल थे, जो चोरी हो गए।

यह भी पढ़ें – शिलान्यास और लोकार्पण लायक काम 25 से पहले पूरे करने के निर्देश

मकान दो मंजिला,रैकी के बाद चोरी
मकान दो मंजिला है। चोरों ने पहले रैकी की होगी कि घर में कोई नहीं है। घर के बाथरूम की खिडक़ी पीछे की गली की तरफ है। चोरों ने गली का फायदा उठाया और पहले तो खिडक़ी का कांच तोड़ा फिर पेंच खोलकर जाली निकाली। इसके बाद अंदर प्रवेश कर पूरा घर छान मारा और सेंध लगा गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026