Doordrishti News Logo

डिप्रेशन में मानसिक स्थिति बिगड़ी

जोधपुर, शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के यूजी हॉस्टल के एक कमरे में शनिवार रात को फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले एमबीबीएस छात्र का शव आज उसके परिजन को सौंप दिया गया। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखकर अपनी शारीरिक व मानसिक स्थिति से अवगत कराया। वैसे अब पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान भी किया जा रहा है।

आत्महत्या जैसे मामलों में अक्सर कोई न कोई कारण में डिप्रेशन का शिकार होना ही सामने आता है। जहां एक ओर 15 दिन बाद मेडिकल स्टूडेंट्स के फाइनल ईयर की परीक्षा होनी थी, लेकिन चोट का दर्द असहनीय व कभी ना खत्म होने वाला नासूर जैसा ही बन गया था। बस..इसी को लेकर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के फाइनल इयर के स्टूडेंट ने मौत को गले लगा लिया।

मरने से पहले माता-पिता, चाचा व बड़े भाई के नाम चार लाइनें लिखी थी। जिसमें उसने माफी मांगते हुए खुद को मानसिक स्थिति से परेशान बताया। इसके साथ ही फिजिकल इंजरी से बहुत आहत होना लिखा, फिर जान दे दी। दरअसल जालोर के रामसीन निवासी 25 साल का डॉ. गीनाराम देवासी पुत्र केवाजी देवासी के दो साल पहले कूल्हे में गहरी चोट लग गई थी। फैक्चर का उपचार भी हो गया था, लेकिन चलने में दिक्कत के साथ लगातार असहनीय दर्द भी होता रहता था। इसके बाद कई जगह पर उपचार भी करवाया, लेकिन दर्द खत्म नहीं हुआ।

पिछले दो माह से वीडियो भी देख उस दर्द का मर्म तलाश रहा था, लेकिन वहां पर भी सफलता हाथ नहीं लगी। बस इसी जद्दोजहद में डिप्रेशन में आने लगा, फिर हॉस्टल के ही कमरे में आत्महत्या कर डाली। इधर, रविवार को शास्त्रीनगर थानाधिकारी पकंज माथुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026