Doordrishti News Logo

शराब ठेका सैल्समैन पर 4.50 लाख गबन का आरोप,जुआ सट्टा में हारा

जोधपुर,शराब ठेका सैल्समैन पर 4.50 लाख गबन का आरोप,जुआ सट्टा में हारा।शहर के ओलंपिक रोड स्थित एक शराब ठेका सैल्मसैन ने अपने ठेकेदार की गैर मौजूदगी में 4.50 लाख रुपयों का गबन कर डाला। हिसाब किताब मिलाने पर पता लगा। सैल्समैन ने रुपए लौटाने की बात की और फिर गायब हो गया। ठेकेदार की तरफ से रुपए चुराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।सरदारपुरा थाने के हैडकांस्टेबल राजेंद्र ने बताया कि आदेश्वर नगर पाल रोड निवासी दौलतराज मेवाड़ा पुत्र रघुनाथ मेवाड़ा की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका एक शराब ठेका ओलंपिक रोड पर है। जहां पर सैल्समैन नरेश मेवाड़ा उर्फ महेंद्र को बैठाया गया था। विश्वास होने पर सारा कामकाज वो ही करता था।

यह भी पढें – लिव इन में रहने वाली महिला ने लगाया साथी पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

दौलतराज मेवाड़ा अपने किसी काम में उलझ गए थे। इस बीच अभी ठेके का हिसाब किताब मिलाया तो उसमें 4.50 लाख के लगभग हेरफेर मिला। इस पर सैल्समैन से पूछताछ में पता लगा कि वह रुपए चुराने के बाद जुआ सट्टा में लगाता था। वह रुपए हार गया। उसने रुपए लौटाने की बात की मगर बाद में अपना फोन बंद कर दिया। वह अपने घर से भी लापता है। सरदारपुरा पुलिस ने नौकर द्वारा चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026