Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मेडिकल कॉलेज रोड चौराहा के पास में देर रात डंपर चालक की लापरवाही से कार सवार निजी अस्पताल के एक चिकित्सक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त वे अस्पताल से निवृत होकर घर की तरफ लौट रहे थे। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

इसका पता लगाया जा रहा है। इधर आज सुबह मृतक निजी अस्पताल चिकित्सक के शव की कार्रवाई मथुरादास माथुर अस्पताल में करवा शव परिजन को सौंपा गया। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि खारडा रणधीर स्थित आदित्य नगर द्वारकाधीश वैली के रहने वाले 39 साल के डॉक्टर दीपक मिश्रा पुत्र अरविंद मिश्रा पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक थे। रात को वे अपनी ड्यूटी खत्म कर कार से घर की तरफ लौट रहे थे।

मेडिकल कॉलेज रोड चौराहा के पास में एक डंपर के चालक ने चपेट में ले लिया। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ डॉक्टर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। तब तत्काल ही नजदीक एमडीएमएच ले जाया गया। मगर कुछ क्षण बाद में उनकी मौत हो गई। डॉक्टर मिश्रा फिजिशियन बताए गए है। आज सुबह शास्त्रीनगर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026