Doordrishti News Logo

दस लाख के स्क्रेप से भरा ट्रक खुर्दबुर्द

  • पंजाब भेजा गया था
  • अब तक नहीं पहुंचा
  • ट्रक में 20 हजार किलो स्क्रेप था

जोधपुर,दस लाख रुपए के स्क्रेप से भरा ट्रक खुर्दबुर्द। शहर के उमराव खां पेट्रोल पंप के पास से लोहे से भरा एक स्क्रेप ट्रक 4 जुलाई को पंजाब भेजा गया। मगर वह गंतव्य स्थान पर अब तक नहीं पहुंचा। ट्रक में 20 हजार किलो स्क्रेप था। जिसकी कीमत दस लाख से ज्यादा है। पीडि़त ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पुत्र ने इस बारे में हरियाणा के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है। मंडोर स्थित हनुमान कॉलोनी कृषि मंडी रोड निवासी राहुल सेवदा पुत्र भागीरथ सेवदा की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें- प्रदेशवासियों के सुख दुःख में भागीदार बनकर कार्य कर रही सरकार- मुख्यमंत्री

रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी गुरुनानक ट्रांसपोर्ट नाम से पाश्वनार्थ सिटी के पास में है। जहां पर उसका कार्यालय भी है। 4 जुलाई को लोहे के स्क्रेप से उमराव खां पेट्रोल के नजदीक से एक ट्रक भरवाया गया था। ट्रक में 20 हजार किलो स्क्रेप था जो पंजाब के गोविंदगढ़ स्थित अंकुर एंटरप्राइजेज के पास भेजना था। इस ट्रक को हरियाणा के हिसार के रहने वाले चालक कुलदीप सिंह,उसके साथ दो अन्य पवन कुमार एवं सोनू बेनिवाल के साथ भेजा गया था। मगर ट्रक पंजाब नहीं पहुंचा और रास्ते में खुर्दबुर्द कर दिया गया। इन लोगों ने अपने फोन भी बंद कर डाले। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि ट्रक मेें 10 लाख 4 हजार 86 रुपए का स्क्रैप लादा गया था। फिलहाल धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर अब पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026