Doordrishti News Logo

जोधपुर, धारा 144 एवं कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु दी गई पालना के नियमों को ध्यान में रखते हुए इस्कॉन जोधपुर द्वारा राधा गोविन्द मंदिर में चल रही श्रीनित्यानंद कथा महोत्सव का ऑनलाइन माध्यम से प्रसारण किया गया। कथा के प्रथम दिन कथा वाचक देवकीनन्दन ने बलराम व नित्यानंद तत्व विषय वस्तु पर चर्चा प्रारम्भ की।

Devotees connected to online fiction
उन्होंने बताया कि इस संसार में भगवान हर युग में युग धर्म स्थापना के लिए आते हैं। इस कलियुग में केवल भगवान नाम ही आधार है। हम सभी सुखी होना चाहते हैं परन्तु स्वयं सुख प्राप्ति करने के रास्तों से भटक रहे हैं। यदि भगवान को प्रसन्न कर दिया जाए तो मनुष्य स्वयं प्रसन्न हो जाएगा, लेकिन हम भगवान की प्रसन्नता हेतु कार्य नही करके भौतिक सुख भोग में लगे हुए हैं, यह भ्रमित सुख ही दु:ख का कारण है।

कलियुग में भगवान सभी को सुखी करने इस युग में धर्म हरिनाम प्रचार करके सभी को सुखी करने आए थे। साधु का सबसे बड़ा दु:ख है भगवान की कथा से वंचित हो जाना। हर युग में भगवान जब अलग अलग अवतार में आते हैं तो भगवान के सवांश अवतार भगवान बलराम उनकी सहायता करने आते हैं। त्रेता युग में भगवान राम की सहायता करने भगवान लक्ष्मण आए, द्वापर युग में भगवान कृष्ण की सहायता करने बलराम आए व कलियुग में भगवान चैतन्य महाप्रभु की सहायता करने भगवान नित्यानंद आए।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026