Doordrishti News Logo

वी द वूमेन ऑफ राजस्थान का वेनरेशन-2023 सीजन-3 आयोजित

विभिन क्षेत्र में बेहतर काम कर रही महिलाओं को किया गया सम्मानित

जयपुर,वी द वूमेन ऑफ राजस्थान का वेनरेशन-2023 सीजन-3 आयोजित किया गया। 7 जुलाई को हुए इस आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मौजूद थे। इस अवसर पर सोनू सूद का सम्मान वाटर प्रूफिग किंग राज खान ने किया।कार्यक्रम में पद्मश्री गुलाबो,राज खान वाटरप्रूफिंग किंग, लेखा प्रजापत,गोविंद माहेश्वरी,रिचा जैन,नमन कंदोई एडवोकेट और पीआर कंसल्टेंट,डॉ.अरविन्द,डॉ.पूजा (आर्य ग्रुप),समाजसेवी नीलम शर्मा, मीना राजपूत,सुनीता चौधरी,संजीव जैन,सीईओ,टायकून ग्लोबल,रिचा जैन,डॉ दीपा सिंह आदि लोग शामिल थे। इनके द्वारा किये गए कार्यो के लिए सोनू सूद ने इनका सम्मान किया।

ये भी पढ़ें- 3 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी कार पकड़ी,एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागा

जब सोनू सूद से यह पूछा गया कि ऐसी क्या चीज थी जिसने उन्हें कोरोना के मुश्किल वक्त में लोगो की मदद करने का हौसला दिया,तो वे बताते हैं कि वे जब सौ दोसौ लोगो को खाना देने गए वहां उनकी मुलाकात एक परिवार से हुई जिसमें माता पिता और दो छोटे बच्चे थे, जिन्होंने 10-15 दिन के लिए फ्रूट्स पैक करने को कहा, पूछने पर पता चला की उनका प्लान पैदल ही कर्नाटका निकालना था। इस बात ने सोनू पर इतनी गहरी छाप छोड़ दी कि मदद करे बिना रुक नही पाए और फिर यहां से शुरू हुआ उनका लोगो की मदद करने का सिलसिला। सोनू सूद अपने परिवार से 4 महीने अलग रहे क्योंकि वे कहते हैं की सड़क पर भी उनका एक परिवार है।

ये भी पढ़ें- प्रकरणों में निष्पक्ष जांच और जब्त गाड़ियां छुड़ाने को लामबद्ध हुआ समाज

इसी प्रकार राज खान ने सोनू सूद को बताया की उन्होंने भी कोरोना काल में लोगो की सेवा की। लोगो को डायरेक्ट आटा, सब्जियों, वाटर के ट्रक भेजे। उन्होंने हर संभव मदद की। वे लॉक डाउन में एक दिन भी घर पर नही रहे, लोगों मदद करते रहे। कार्यक्रम में राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: