Doordrishti News Logo

डकैतों ने बिलाड़ा में भी की थी लूट, आभूषण व पिस्टल बरामद

सुनार से डकैती का मामला

जोधपुर,शहर की बनाड़ पुलिस ने 14 जून की रात को सुनार से डकैती करने के आरोपियों से आभूषण बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया है। उनसे बिलाड़ा लूट का भी खुलासा हुआ है। इसमेें सोने का तिमणियां बरामद किया गया है।कार्यवाहक थानाधिकारी एवं प्रशिक्षु आरपीएस मीनाक्षी लेघा ने बताया कि 14 जून को सुनार रमजान का हत्था नांदड़ी निवासी भवानी शंकर पुत्र रामलाल सोनी से बदमाशों ने डकैती कर आभूषण का बैग लूट लिया था। पुलिस ने प्रकरण में चौकीदारों की ढाणी आनंदपुरा कालू निवासी मुकेशराम पुत्र रतनलाल को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अब पिस्टम मय जिंदा कारतूस, मैगजीन को जब्त किया है।

ये भी पढ़ें- घरवाले सो रहे थे,अलमारी में रखे आभूषण चोरी

पुलिस ने आरोपी से बिलाड़ा में झाक की महिला से तिमणिया लूट का पता लगाकर आभूषण को बरामद किया है। आरपीएस मीनाक्षी लेघा ने बताया कि पकरण में आरोपी जसपाली पीपाड़शहर निवासी धनराज पुत्र गणपतराम बावरी ने लूटी गई चांदी औ सोना बोरूंदा के महेेंद्र पुत्र हरिराम जाट को देना बताया था। इस पर महेंद्र को भी गिरफ्तार कर आभूषणों को जब्त किया गया है। पुलिस की टीम में थानाधिकारी सीताराम खोजा, एएसआई सुभाष, कुशालराम, हैडकांस्टेबल महिपाल मीणा एवं कांस्टेबल राजेंद्र सिलारी को लगाया गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डंपर और पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक चालकों की मौत

March 1, 2026

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026