Doordrishti News Logo

मां बाथरूम में थी, बहन रसोई में काम रही थी, युवती ने लगाया फंदा

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 11 में रहने वाली एक युवती ने अपने घर में कमरा बंद कर फंदा लगा लिया। वक्त घटना छोटी बहन रसोई में काम कर रही थी और मां बाथरूम में थी। छोटी ने कमरा बंद देखा तो इसका पता लगा। बाद में कमरा खोलने पर उसकी बड़ी बहन फंदे पर लटकी नजर आई। पुलिस ने मृतका के पिता की तरफ से मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया। मृतका पढ़ाई करती थी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लगा मगर बताया जाता है कि वह डिप्रेशन में थी।

ये भी पढ़ें- उमस से शहर हलकान,मानसून का बेसब्री से इंतजार

चौहाबो थाने के एएसआई धन्नाराम ने बताया कि चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी धनराज पुत्र बृजलाल अग्रवाल छोटा मोटा काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। वे घर पर नहीं थे। घर उनकी पत्नी और दो बेटियां थी। दोपहर के समय में बड़ी पुत्री 22 साल की सुरभि ने कमरा बंद कर रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के हुक मेें झूल गई। वक्त घटना मां बाथरूम में थी और छोटी बहन रसोई में काम कर रही थी। वह रसोई से बाहर आई तो कमरा बंद मिला। जिस पर बाद में कमरा खोला गया तो सुरभि फंदे पर लटकी मिलीं। इस पर उसे तत्काल फंदे से उतार परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे मगर उसकी मौत हो चुकी थी। एएसआई धन्नाराम ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है, मगर उसके डिप्रेशन में होने का अंदेशा है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पिता ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026