Doordrishti News Logo

प्रदेश के 6250 दिव्यांगजन को मिलेगी स्कूटी

54.33 करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुर,प्रदेश के 6250 दिव्यांगजन को स्कूटी मिलेगी इसके लिए 54.33 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
दिव्यांगजनों का आवागमन आसान कर उन्हें सम्बल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्कूटियां वितरित की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्कूटियां खरीदने के लिए 54.33 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें- कमठा मजदूर यूनियन के धरने पर पहुंचे बेनिवाल,जेसीबी से की गई पुष्प वर्षा

इस राशि से वर्ष 2023-24 के लिए 5 हजार और गत वर्ष वितरण में शेष 1250 स्कूटियों सहित कुल 6250 स्कूटी क्रय की जाएंगी। ये स्कूटियां रेट्रोफिटेड होंगी,जिससे दिव्यांगां को बाद में अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में 5 हजार स्कूटी वितरण के संबंध में घोषणा की गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews