Doordrishti News Logo

विधायक कोष से बनने वाले महिला स्नानघर का शिलान्यास

शहर विधायक मनीषा पंवार ने किया शिलान्यास

जोधपुर,विधायक निधि से बनने वाले महिला स्नानघर का शिलान्यास शनिवार को शहर विधायक मनीषा पंवार ने किया। शहर विधायक मनीषा पंवार ने बताया कि वार्ड 59 दक्षिण में विधायक मनीषा पंवार एवं जिलाध्यक्ष नरेशचन्द्र जोशी ने विधायक निधि से कर्मचारी काॅलोनी रेडिसन होटल के पास सार्वजनिक भूमि पर महिला स्नानाघर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि कार्यकारी एजेन्सी सार्वजनिक निर्माण विभाग,नगर खण्ड जोधपुर द्वारा 5 लाख की लागत से सार्वजनिक महिला स्नानाघर के निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- सूचना के दो घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

विधायक पंवार ने बताया कि महिलाओं की दिक्कतों को देखते हुए स्थानीय महिलाओं की तरफ से लंबे समय से महिला स्नानाघर की मांग की जा रही थी। स्थानीय महिलाओं की इस समस्या का त्वरित समाधान के लिए विधायक पंवार ने स्थानीय विधायक निधि से 5 लाख की राशि स्वीकृत कर महिला स्नानाघर के निर्माण का कार्य का शिलान्यास किया। इस स्नानाघर से महिलाओं को सुलभ सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक पंवार का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। वार्ड पार्षद शिवप्रकाश को वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा जागरूक एवं तत्पर रहने के लिए साफा पहना कर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें- मलिक अपनी बातों से भोली-भाली किसान कौम को बहकाने का काम कर रहे-चाहर

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेशचन्द्र जोशी,नेता प्रतिपक्ष नगर निगम गणपतसिंह चौहान,ब्लाॅक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा,स्थानीय पार्षद शिवप्रकाश,सिद्धार्थ मेहरा, प्रतापसिंह,गोपालसिंह,ओमप्रकाश वर्मा,विजय पालीवाल,अभिमन्युसिंह, रजतसिंह,ओमप्रकाश वर्मा,किशोर सिंह चावड़ा,गंगासिंह एवं समस्त निवासी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025