Doordrishti News Logo

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी में पत्रकार हुए सम्मानित

नोएडा,इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ मीडिया एंड इंडस्ट्री एवं आरजेएस मीडिया द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मंगलवार को मारवाह स्टूडियो, (फिल्मसिटी,नोएडा) में “अमृतकाल की पत्रकारिता और भारतीयता” के अंतर्गत हिंदी पत्रकारिता की विकास यात्रा,मीडिया में व्यावसायिकता, मीडिया में बाजारवाद और सांस्कृतिक प्रदूषण,मीडिया की भाषा और नैतिकता का ह्रास,नकारात्मक दृष्टिकोण,सूचना का सशक्त माध्यम, लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ आदि बिंदुओं पर पत्रकारिता क्षेत्र के अनेक मूर्धन्य मनीषियों,पत्रकारों व मीडिया विश्लेषकों ने अपने विचार रखे। आयोजन में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर प्रो राम शरण जोशी मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता दूरदर्शन के पूर्व निदेशक गौरी शंकर रैना ने की। संगोष्ठी के प्रतिभागियों में प्रसिद्ध पत्रकार रवि प्रसार भारती में सलाहकार उमेश चतुर्वेदी,आकाशवाणी से सेवानिवृत्त कार्यक्रम अधिशासी भारतीय संस्कृति को समर्पित लेखक एवं स्वतंत्र पत्रकार पार्थसारथी थपलियाल, अग्रसेन महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनीता गुप्ता,बीके सुशांत,कुमार राकेश,भारतीय जनसंचार संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पवन कौंडल आदि विद्वान वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी के संचालक थे आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना।

पढ़िए अपराध कथा- वृद्धा के गले से चेन लूट की वारदात का खुलासा,दो गिरफ्तार

आरंभ में कार्यक्रम संयोजक आरजेएस उदय कुमार मन्ना ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया और हिंदी पत्रकारिता के उद्भव से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी पत्रकारिता और स्वाधीनता प्राप्ति के बाद की पत्रकारिता पर आधार भूमि की रचना की। मारवाह स्टूडियो के ऑनर व ए एएफटी विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर संदीप मारवाह ने हिंदी पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति का विवेचन किया उन्होंने बताया यह उद्योग 15 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है। इस समारोह में उत्कृष्ट सकारात्मक हिंदी पत्रकारिता के लिए उपयुक्त पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख पत्रकारों में दीपिका शर्मा,राकेश चावला,वासिंद्र मिश्रा,राजीव गौतम, रवि पराशर,विजय शर्मा,पार्थसारथि थपलियाल,प्रखर वार्ष्णेय,प्रांजल श्रीवास्तव,देवेन्द्र सिंह तोमर,अशोक कुमार मलिक,नादिर त्यागी,देवेन्द्र पंवार,संजय मिश्रा विवेक निगम, रामानुज सिंह सुंदरम्,इशहाक खान, रमेश अरोड़ा भी शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खुनखुना-डीडवाना के बीच समपार फाटक-74 स्थायी रूप से बंद

August 11, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने गिरधर रामेश्वर धाम में की महादेव की पूजा-अर्चना

August 11, 2026

महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

शिवालयों में शिव का अभिषेक-बम-बम भोले के गूंजे जैकारे

August 11, 2026

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026

सेन्ट पैट्रिक स्कूल की छात्रा दर्शनी ने जीता स्वर्ण पदक

August 10, 2026