Doordrishti News Logo

साले की बहू की धमकियों से परेशान नणदोई ने की आत्महत्या

जोधपुर, झंवर के डोली गांव में साले की छोड़ी हुई बहू की धमकियों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने डोली क्षेत्र में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मुकदमा झंवर थाने में दर्ज कराया है। झंवर थाने के एसआई जब्बर सिंह ने बताया कि नारनाड़ी निवासी हड़मान पटेल पुत्र रणछोड ऱाम पटेल का शव डोली गांव की सरहद में खेजड़ी के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। इस पर पुलिस वहां पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लगने पर शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

शहर में पड़ रही तेज गर्मी की खबर भी पढ़ें- पारा 42 पार,शहरवासी पसीने से हलकान

उसके पहचान के बाद उसके भाई मोहनराम ने आरोप लगाया कि मृतक हड़मानराम के साले की बहु जिसका छुटपल्ला हो गया है। वह उसके भाई को झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रही थी। धमकियों से परेशान होकर उसके भाई हड़मान ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। इसमें अब आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। नामजद महिला के खिलाफ अनुसंधान जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026