Doordrishti News Logo

बूथ समितियों के सत्यापन व पन्ना प्रमुख निर्माण कार्य प्रगति पर

भाजपा के सरल ऐप पर उपलब्ध शक्ति केन्द्र

जोधपुर,कर्नाटक विधानसभा चुनाव अन्तिम दौर में है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का राजस्थान पर फोकस रहेगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव दिसम्बर में प्रस्तावित हैं, इसमें अभी करीब छह माह का वक्त है लेकिन राजस्थान भाजपा ने ग्राउंड जीरो पर काम आरंभ कर दिया है। इस बार का विधानसभा और लोकसभा चुनाव हाइटेक होगा और इसमें भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों से काफी आगे है। ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के दिशा निर्देश में जोधपुर भाजपा ने बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केन्द्रों को सरल एप पर अपलोड करने का काम आरंभ कर दिया हैं जोधपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में तीन-चार दिन से शक्ति केन्द्र संयोजकों के डेटा अपलोड किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष व जिला कलक्टर ने विकास के विभिन्न कार्यों की प्रगति देखी

भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लिए मीडिया एवं सोशल मीडिया इस बार चुनाव प्रचार का प्रमुख अस्त्र रहेगा।इसकी जोरशोर से तैयारियां आरंभ की जा चुकी हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आईटी, सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार विभाग की बैठकों के बाद संगठन की नीतियों को बूथ स्तर तक ले जाने की कार्ययोजना को मूर्तरूप दिया जा रहा है ताकि विधानसभा चुनाव में हर बूथ को मजबूत किया जा सके। भाजपा कार्यकर्ता राजस्थान विधानसभा चुनाव के साथ ही वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट गए हैं।

जोधपुर शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 614 बूथ हैं। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के बारह मण्डलों में शक्ति केन्द्रों के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। करीब 90 से अधिक शक्ति केन्द्र संयोजकों का डेटा भारतीय जनता पार्टी के सरल ऐप पर अपलोड किया जा रहा है। हर शक्ति केन्द्र क्षेत्र में 6 से 8 बूथ हैं। ऐसे में बूथ समितियों के गठन और शक्ति केन्द्र संयोजकों के निर्माण का कार्य गत तीन-चार दिन से भाजपा के कार्यालय में किया जा रहा है। भाजपा कार्यालय में रविवार को भी मण्डल अध्यक्ष और प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरल ऐप पर डेटा अपलोड करने का कार्य किया।

ये भी पढ़ें- पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष व जिला कलक्टर ने विकास के विभिन्न कार्यों की प्रगति देखी

शहर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की देखरेख में जिला उपाध्यक्ष एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के संयोजक भंवरलाल दैय्या,जिला महामंत्री डॉ.करणीसिंह खीची,जिला मंत्री संजय चंदीरमानी,कार्यालय प्रभारी विजय राजौरिया,संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह, प्रवक्ता दिनेश चौधरी,मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार,भैरूदास वैष्णव, हेमंत जायनानी,राकेश बागरेचा,महेन्द्र छंगाणी,भूपेन्द्रराज सिंघवी,सुरेश भाटी,मनीष परिहार,भवानीप्रताप सिंह शेखावत,सुनील भाटी,ताराचंद गहलोत,श्याम सुन्दर गौड़,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र तंवर,कुंदन गौड़, जितेन्द्र सोनी,पार्षद अजय जोशी, पार्षद अनिल प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यालय में दिनभर मौजूद थे। सरल ऐप पर डेटा अपलोड के कार्य की मॉनिटरिंग भाजपा के प्रदेश एवं केन्द्रीय कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। हर जिले से पल-पल की अपडेट ली जा रही है।

सत्यापन का कार्य प्रगति पर

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर में बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य भी प्रगति पर है। पन्ना प्रमुख निर्माण भी किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026