Doordrishti News Logo

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस का मथानिया स्टेशन पर ठहराव आज से

ओसियां रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव आज से यथावत

जोधपुर,जैसलमेर से चलकर साबरमती जाने वाली ट्रेन 14803 सोमवार से ओसियां और मारवाड़ मथानिया रेलवे स्टेशनों पर भी ठहराव करेंगी। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल सेवा 14803/14804,जैसलमेर- साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस का जोधपुर मंडल के ओसियां व मारवाड़ मथानिया स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन का ओसियां रेलवे स्टेशन पर ठहराव यथावत किया गया है।

ये भी पढ़ें- जोधपुर-साबरमती ट्रेन रद्द रहेगी

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14803 जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस जो सोमवार को जैसलमेर से प्रस्थान करेंगी वह ओसियां स्टेशन पर सायं 7.14 बजे आकर 7.16 बजे तथा मारवाड़ मथानिया स्टेशन पर सायं 7.36 बजे आकर 7.38 बजे प्रस्थान करेंगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14804साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस जो रविवार को साबरमती से रवाना हुई है वह सोमवार से मारवाड़ मथानिया स्टेशन पर सुबह 7.32 बजे आगमन कर 7.34 बजे प्रस्थान और ओसियां स्टेशन पर सुबह 8 बजे आगमन कर 8.02 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगी। ट्रेन के आवागमन में ठहराव से यात्रियों को सुविधा होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026