Doordrishti News Logo

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कॅाफ्रेसिंग

जोधपुर, 3 दिसम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में विशेष योग्यजन निदेशालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर से वर्चुअल समारोह आयोजित हुआ। जयपुर में समारोह में राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचिव निरंजन आर्य व आयुक्त गजानन्द शर्मा उपस्थित थे।

जोधपुर जिले के 6 दिव्यांगजनों को जिला कलक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जोधपुर के डी ओ आई वी सी रूम में इस अवसर पर समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन व्यक्ति उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य के लिए गौरव स्वामी व श्रीमती निर्मला देवी को जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने विशेष योग्यजन निदेशालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रदान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व वी सी रूम में ही जिला कलक्टर ने श्रीमती पूरण, लोकेश सांखला, गुलाम मोहम्मद व पारसमल सेन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
दिव्यांगजन कोई समस्या हो तो बताएं
जिला कलक्टर ने इस अवसर पर सभी 6 दिव्यांगजनो को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत करके आगे बढे, रूके नही। उन्होंने कहा कि कभी कोई समस्या हो तो मुझे बताएं, उप निदेशक को बताएं। उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अनिल व्यास ने बताया कि इन सम्मानित होने वालो को 10 हजार की राशि भी दी गई जो उनके खाते में सीधे भेजी गई है।

Related posts:

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम

July 28, 2026

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

July 28, 2026

तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद

July 28, 2026

महंगे पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय: शर्मा

July 28, 2026

लूणी नदी क्षेत्र में सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त,16 आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर ने मनाया CRPF का 88वां स्थापना दिवस

July 28, 2026

कारगिल के अमर वीरों को रेलवे की श्रद्धांजलि

July 27, 2026

ग्रामीण एसपी ने किया थाने व चौकी का निरीक्षण

July 27, 2026

एम्स में 1189 छात्रों को मेडल और उपाधियां वितरित

July 27, 2026