Doordrishti News Logo

कायलाना रोड से कबीर नगर तक डेढ़ सौ अतिक्रमण चिन्हित

जोधपुर, शहर में नगर निगम उत्तर और दक्षिण ने मिलकर कायलाना रोड से लेकर कबीर नगर तक सर्वें कर अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए उन्हेें हटाने की कार्रवाई सोमवार से आरंभ की है। लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा है। निगम अतिक्रमण दस्तें ने कई स्थानों से निर्माण सामग्रियां भी जब्त की है। सभी पक्के निर्माणों पर रेडक्र ॉस लगा दिया गया है। नगर निगम के सक्षम अधिकारियों से इसके लिए जल्द ही आदेश जारी करवाया जा रहा है। एक साथ 150 से ज्यादा पक्के निर्माण तोडऩे की यह कार्रवाई भारी पुलिस जाति के साथ होगी। यह सभी अवैध निर्माण कबीर नगर में चिन्हित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- सोमवार को 141 शिविरों में 26 हजार 501 परिवार लाभान्वित

सोमवार को नगर निगम उत्तर की टीम ने अतिक्रमण प्रभारी रवि प्रकाश और अजीज खान के नेतृत्व में सूरसागर बाइपास से मैन कायलाना चौराहा पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बजरी और ईंटो की आखली का समान सीज किया गया। रोड पर कबाड़ पड़ा कंटेनर हटाया गया। कियोस्क के बाहर किए गए अतिक्रमण तोड़ा गया और दुकान के बाहर बनाया गया अवैध रैंप तोड़ा गया।।

कबीर नगर में चार दिन से चल रहा अभियान

कबीर नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 4 दिन पहले नगर निगम में यह अभियान छेड़ा था। अब तक सभी कच्चे निर्माण और अवैध रूप से बनाए गए केबिन दिन हटा दिए गए हैं। अब बारी ऐसे डेढ़ सौ से ज्यादा पक्के निर्माण की है जिनको रेडक्रॉस लगाकर चिन्हित कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 7 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत

महापौर से हुई थी बदसलूकी

नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा परिहार से कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर ने बदसलूकी की थी। वह अवैध रूप से पट्टा जारी करने के लिए दबाव बना रहा था। महापौर की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया था और मारपीट की नौबत भी आ गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026