Doordrishti News Logo

टैक्सी में रखे गैस सिलेण्डर में लगी आग,तत्परता दिखा आग बुझाई

जोधपुर,शहर के आईटीआई सर्किल के पास सोमवार दोपहर एक होटल के बाहर गैस सिलेंडर से भरी टैक्सी में रखे एक सिलेण्डर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। होटल के एक कार्मिक ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी आदि डालकर आग को बुझाया। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। शास्त्रीनगर से बाद में एक दमकल मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- बीस सूत्री कार्यक्रम ने देश में गरीबी उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभाई है-चंद्रभान

आईटीआई सर्किल रोड से सोमवार दोपहर एक लोडिंग टैक्सी निकल रही थी। टैक्सी में गैस सिलेंडर भरे हुए थे। चलती टैक्सी के समय उसमें रखे एक सिलेण्डर में अचानक से आग लग गई। पता लगते ही टैक्सी का चालक बाहर उतरा और आस पाास के लोगों से मदद की गुहार की। तब पास ही नजदीक होटल स्टाफ ने राहुल व सुरक्षाकर्मी भवानी सिंह ने सूझबूझ व तत्परता से होटल में लगे फायर उपकरण लाकर आग को काबू किया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। एक बारगी चलती रोड पर अफरा- तफरी मच गई वाहन चालकों ने हादसा होने के डर से रास्ता भी बदल दिया। टैक्सी चालक व अन्य राहगीर ने टैक्सी से सिलेंडरों को बाहर फेंका।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026