Doordrishti News Logo

महिला मोर्चा का दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास 29-30 को

-भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ.ममता रानी का दो दिवसीय प्रवास जोधपुर में

-विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी सम्मिलित

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी के विकास को सक्षम करने और उन स्थानीय मुद्दो का आंकलन करने के लिये पूरे राजस्थान में 29 एवं 30 अप्रेल को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी,एनईसी सदस्यों और प्रदेशाध्यक्षों का दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास विभिन्न जिलों में होगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. ममता रानी का दो दिवसीय प्रवास के निमित जोधपुर पहुंची। यहां पर सर्किट हाउस पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, मोर्चा की जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल, लीलावती भाटी,कविता कृष्णमूर्ति, संजु व्यास,प्रियंका त्यागी ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-घर से निकली नाबालिग ट्रेन में मिली,जीआरपी के सुपुर्द

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या डा.ममता रानी के प्रथम दिवसीय प्रवास के दौरान त्रिपोलिया मण्डल में आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सम्मिलित होगी। इसके पश्चात भाजपा प्रधान कार्यालय में महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी व मण्डल स्तर के कार्यकर्ता के साथ बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात महिला मोर्चा चौपासनी मण्डल क्षेत्र में एक करोड़ सेल्फी कार्यक्रम के तहत महिला लाभार्थी से सम्पर्क कर नवमतदाताओं के साथ बातचित की जायेगी। इसी प्रकार शास्त्रीनगर मण्डल क्षेत्र में सेवा बस्ती में सेवा कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसके पश्चात धार्मिक स्थल पर जाकर आमजन से रूबरू होकर महिलाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ा जायेगा।

यहां क्लिक कर एप इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026