Doordrishti News Logo

मौसा पर अश्लील वीडियो बना दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

जोधपुर,कमिश्ररेट के जिला पूर्व के एक थाने में महिला ने अपने मौसा के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 8 दिसंबर 2012 को हुई थी। जिससे उसके एक पुत्र है। लगातार दहेज प्रताडऩा के चलते पहले पति को तलाक दे दिया। मेरी मां की माळी हालत ठीक नहीं थी, इसलिए मैं मेरी मासी के यहां रहने लगी। तब से मेरे मौसा की नजरें मुझ पर थी। इसकी मैंने कई बार मेरी मौसी से भी शिकायत की। लेकिन हर बार मौसी हंसकर बात को टाल देती। इस बीच एक दिन मौसा ने पीडि़ता का नहाते हुए का वीडियो बना दिया। जब पीडि़ता की मौसी कोरोना के चलते क्वारंटाइन हुई,तब उसके मौसा ने उसे वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और उससे संबंध बना लिए। इसके बाद पीडि़ता अपनी मां के घर आकर रहने लगी। जब पूरी घटना पीडि़ता ने अपनी मां को बताई तो मां ने समाज में इज्जत के डर से चुप करवा दिया।

ये भी पढ़ें- महिला अधिवक्ता के चैंबर में तोड़फोड़ कर नगदी और दस्तावेज चुराए

इसके बाद पीडि़ता की दूसरी शादी हो गई। उसके बाद भी मौसा उसे दूसरे नंबर से फोन पर परेशान करता। पीडि़ता के पति ने भी कई बार मौसा से बातचीत कर मामला सुलझाने और वीडियो डिलीट करने की बात कही, लेकिन फिर भी मौसा ने वीडियो डिलीट नहीं किया। अभी तक वीडियो वायरल करने के लिए धमकाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा,12 तोले का छत्र बरामद

January 15, 2026

हथियार सप्लायर गिरफ्तार तीन आरोपी पहले गिरफ्तार

January 15, 2026

मेडिकल सिमुलेशन प्लेटफॉर्म MEDSIM पर हुई कार्यशाला

January 15, 2026

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026