Doordrishti News Logo

निगम कार्मिक को नोटिस जारी

गारंटी कार्ड रास्ते में गिरने के मामला

जोधपुर,राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम की ओर से आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप के दौरान दिए जाने वाले गारंटी कार्ड सड़क पर मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम (उत्तर) के आयुक्त ने संबंधित कार्मिक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा राज्य के बजट 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैम्प,प्रशासन शहरों के संग अभियान का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में रजिस्ट्रेशन के पश्चात गारण्टी कार्ड दिये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- विशिष्ट आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 156 रोगी लाभान्वित

बुधवार को कुछ गारण्टी कार्ड सर्किट हाउस के समीप रोड पर गिरे हुए पाये जाने की शिकायत मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अभय कमाण्ड कन्ट्रोल रूम से प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर नगर निगम आयुक्त (उत्तर) के निर्देश पर उपायुक्त मुख्यालय ने संबंधित कार्मिक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026