चादर पेशकर देश में अमन चैन व भाईचारे की दुआएं माँगी
जोधपुर, फैजाने बिस्मिल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर तिरंगे झंडे के साथ मखमली चादर पेशकर अकीदत के फूल पेश किए। मोहम्मद अल्फूद्दीन ने बताया कि उर्स के मुबारक मौके पर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर तिरंगे झंडे के साथ मखमली चादर पेश की गई।
जत्था दरगाह गेट के रास्ते से तिरंगे के साथ चादर लेकर दरगाह पहुंचा। सज्जादानशीन सूफी शाह मोइनुद्दीन जिलानी ने देश की तरक्की अमन भाईचारे के लिए दुआ की। इस अवसर पर मेहबूब आलम, रुस्तम खां, निजामुद्दीन अब्बासी, मोहम्मद अल्फूदीन, गफूर खां, कासम अब्बासी, अब्दुल जब्बार,आशिक हुसैन, नासिर कादरी, मोहम्मद रोशन कादरी, इस्माइल खां, हारुन, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद असलम, इमरान, मोहम्मद जाबिर, अब्दुल रहमान, मुबारक खां, रशीद खां, बबलू घोसी आदि मौजूद थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

