Doordrishti News Logo

उम्मेद उद्यान में महंगाई राहत कैंप का शुभारंभ

  • जिला कलक्टर ने किया कैम्प का निरीक्षण,सुचारू व्यवस्था के लिए दिए निर्देश
  • 30 जून तक चलेंगे महंगाई राहत कैंप
  • प्रशासन शहरों के संग शिविर का भी शुभांरभ

जोधपुर,महंगाई राहत कैंप का शुभांरभ सोमवार को उम्मेद उद्यान में जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। जोधपुर जिले में 30 जून तक गांवों और शहरों में 2-2 दिवसीय महंगाई राहत कैंप आयोजित होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन गांवों के संग अभियान तथा शहरी क्षेत्रों में प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविर भी लग रहे हैं।

उम्मेद उद्यान में आयोजित शुभारंभ समारोह के अवसर पर मंचासीन अतिथियों के रूप में राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा,जिला प्रमुख लीला मदेरणा, मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह भील,पूर्व महापौर ओम कुमारी गहलोत, उप महापौर अब्दुल करीम जानी,सलीम खान,नरेश जोशी,जसवंत सिंह कच्छवाहा,प्रो.अयूब खान,नेता प्रतिपक्ष नगर निगम दक्षिण गणपत सिंह चौहान,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता,नगर निगम दक्षिण के आयुक्त अरूण कुमार पुरोहित और जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नवनीत कुमार उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- एमडीएमएच पेलिएटिव केयर ओपीडी का उद्घाटन

राजस्थान पशुधन विकस बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यह कैंप राजस्थान के गरीबों को राहत देने लिए याद रखे जाएंगे। हम सभी का दायित्व है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे इसलिए हमें डोर टू डोर जाकर महंगाई राहत कैंप का प्रचार प्रसार करना है। शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि राहत कैंप का उद्देश्य आम जनता तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे। मुख्यमंत्री एक ही ध्येय लेकर चल रहे हैं सेवा ही कर्म सेवा ही धर्म। हम सभी को अपने क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति का मंहगाई राहत कैंप में पंजीयन करवाना है।

नगर निगम (उत्तर) महापौर कुन्ती देवड़ा ने कहा कि मंहगाई राहत कैंप में योजना से कोई भी वंचित व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रशासन शहरों के संग अभियान भी संचालित हो रहे हैं जिसमें अन्य योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।
प्रो अयुब खान ने मंहगाई राहत कैंप और पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की। सलीम खान ने कहा हमें मिलकर कैंप को सफल बनाना है और मंहगाई से आहत आमजन को राहत दिलानी हैं। कार्यक्रम में पंजीकरण के पश्चात लाभार्थी नजीर मोहम्मद, मोहम्मद सफी और किरण को गारंटी कार्ड वितरीत करके मंहगाई राहत कैंप का शुभारंभ किया गया।

ये भी पढ़ें- संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंहगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनकी पात्रता की सम्पूर्ण जानकारी देकर जागरूक करने के साथ ही उन्हें सशक्त बनाना है। शिविरों का समय सोमवार से शनिवार,सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। महंगाई राहत शिविरों में पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा चिह्नित विभिन्न 10 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन के बाद मौके पर ही गारंटी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। योजनाओं का लाभ लेने के लिए कैंपों में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

प्रशासन शहरों के संग अभियान अंतर्गत राज्य सरकार के निर्देशानुसार 30 जून तक नगरीय निकाय (नगर निगम,नगर परिषद् एवं नगर पालिका) के वार्डो में वार्डवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में कैलेण्डर के अनुसार 2-2 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में आमजन से जुड़े लगभग 15 विभागों से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। उपमहापौर अब्दुल करीम जानी ने सभी अतिथियों, प्रशासन और आमजन का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में पार्षद,जन प्रतिनिधि, अधिकारीगण और आमजन उपस्थित रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026