Doordrishti News Logo

दो महिने पहले हुई थी शादी,अब फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,शहर के खारडा रणधीर गांव में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसकी शादी को दो महिने ही हुए थे। मामले में जांच अब एसडीएम की तरफ से की जा रही है। पिता ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। एयरपोर्ट थानाधिकारी कैलाश विश्रोई ने बताया कि बिंजवाडियां मथानिया निवासी अर्जुन सिंह पुत्र लाभू सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पुत्री पूजा की शादी दो महिने पहले 21 फरवरी को खारडा रणधीर निवासी विक्रम सिंह के साथ की गई थी। 20 अप्रैल की देर शाम को पूजा ने अपने ससुराल में ऊपर कमरे जाकर ओढऩी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़ें- सोलर पैनल से 24 प्लेटें चोरी, कारखाने से भी सामान पार

थानाधिकारी केैलाश विश्रोई ने बताया कि पूजा के शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पति खेतीबाड़ी और छुटकर मजदूरी करता है। वक्त घटना घर में उसके सास ससुर आदि मौजूद थे। देर शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उसके फंदे पर लटके होने का पता लगा। इस बारे में अब जांच एसडीएम अपूर्वा की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026