Doordrishti News Logo

भगवा से नफरत करने वालों को चुनाव में सबक सिखाएगी जनता- जोशी

  • भाजपा की जन आक्रोश सभा में उमड़ा जनसैलाब
  • नेताओं ने कोसा कांग्रेस शासन को

जोधपुर,प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी के आज जोधपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी जोश भरा नजर आया। जोशी अध्यक्ष बनने के बाद जोधपुर में भाजपा प्रदेश की ओर से आयोजित महाघेराव में भाग लेने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के स्थानीय और संभाग स्तरीय नेता नजर आये। शहर भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर विशाल टेंट लगाकर कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए व्यवस्था की गई।

12 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,पाली सांसद पीपी चौधरी,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई,पूर्व विधायक जोगाराम पटेल,बाबूसिंह राठौड़,कमसामेघवाल, भैराराम सियोल,पूर्व सांसद नारायण लाल पंचारिया,पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, प्रभारी मंत्री वासुदेव देवनानी, संगठन मंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इन नेताओं ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा को मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाने का आह्वान किया।

people-will-teach-a-lesson-to-those-who-hate-saffron-in-elections-joshi

ये भी पढ़ें- कमिश्नरेट में पहली बार 16 लाख का गांजा पकड़ा,तस्कर नहीं लगे हाथ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा जहां जाति धर्म को छोडक़र सभी को साथ लेने का प्रयास करती है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भगवा से काफी नफरत है और अगर कोई भगवा ध्वज का उपयोग करता नजर आये तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से भी नहीं चूकते लेकिन भाजपा कार्यकर्ता भगवा से नफरत करने वालों को नहीं बख्शेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं व आमजन से आह्वान किया कि इस कांग्रेस सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंककर एक इतिहास रचना है जिससे ये आगामी 50 साल तक वापस उठकर नहीं आएं।

उन्होंने कहा कि आज इस महाघेराव कार्यक्रम में जनता को मारवाड़ के रणबंका राठौड़ों के इतिहास को बरकरार रखना है और इस बारे में उनको नया इतिहास रचना पड़ेगा। मारवाड़ का इतिहास गौरवशाली है और वह नमनशाली है। मारवाड़ के पूर्व शासकों ने चाहे मुस्लिम शासकों का शासन हो या अंग्रेजों का, उसका जमकर मुकाबला किया।उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता, किसान और युवा वादाखिलाफी करने वाली सरकारों के खिलाफ हमेशा बगावत का रुख अपनाया और उनको सबक सिखाया।

ये भी पढ़ें- गोसाईं रामदेव जी मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी चुराई

कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए किसानों के कर्जामाफी का आह्वान किया था लेकिन कर्जा माफी नहीं कर धोखाधड़ी की। कांग्रेस ने युवाओं को भी धोखा दिया और जहां माँ बाप अपना पेट काटकर औलाद को सफल बनाने के लिए पढऩे के लिए भेेजते हैं लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।
अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस की जन विरोधी एकतरफा मानसिकता के चलते प्रदेश में बिगड़ रहे हालात को लेकर आम जनता को आग्रह किया कि कानून व्यवस्था को विकास के लिए आगामी चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को जिताकर सशक्त सरकार बनाने में सहयोग करें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026