Doordrishti News Logo

परिवार दोपहर में अहमदाबाद गया, चोर 18 लाख का माल ले उड़े

  • रात को दो बजे ऑन लाइन फोन पर देखा तो सबकुछ ठीक का था
  • अलसुबह पता लगा कैमरे बंद
  • घर से 195 ग्राम सोना और चार पांच किलो चांदी के साथ 1.30 लाख की चोरी

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में आधी रात से सुबह के बीच में दो चोरों ने एक बंद मकान में सेंध लगाई। रात दो बजे तक घर में सबकुछ ठीकठाक लगा था। पौने चार बजे फिर ऑनलाइन चेक किया तो कैमरे बंद मिले। शक गहराने पर पास में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी। तब मकान और दुकान के ताले टूटे मिले। आज सुबह परिवार वापिस जोधपुर पहुंचा तब पता लगा चोर घर से 195 ग्राम सोने के जेवरात, 4-5 किलो चांदी के आभूषण के साथ 1.30 लाख की चोरी कर गए। इनकी संख्या दो देखी गई है। अब देवनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- डेरी की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

चौपाननी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2-ई/2 में रहने वाले उदयराज सोनी पुत्र मदनलाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह बुधवार की दोपहर में परिवार सहित किसी कार्यवश अहमदाबाद गया था। घर में लगे कैमरे चालू छोड़े हुए थे। रात दो बजे के आसपास ऑनलाइन मोबाइल पर घर के कैमरे चेक किए तो सबकुछ ठीकठाक लगा। बाद फिर पौने चार बजे फिर से कैमरे वॉच किए तो एक दो कैमरे बंद मिले। इस पर मोबाइल से ही कैमरों का डायरेक्शन चेंज कर देखा तो पता लगा कि दो चोर अंदर नजर आए।

इस पर उदयराज ने नजदीक में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को फोन कर सूचना दी। वे वहां पहुंचे तो ताले टूटे मिले। इस पर उदयराज को सूचना दी गई। वह आज सुबह यहां पहुुंचा। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रात को अज्ञात चोर घर से 195 ग्राम सोने के आभूषण, 4700-4800 ग्राम चांदी के पायलें जो दुकान मेें रखी थी वो और अन्य चांदी के आइटम चोरी करने के साथ घर में रखा 1.30 लाख का कैश भी चोरी कर ले गए। देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है। चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- सामने आई जेलर और सिपाहियों की मिलीभगत

रात 11 बजे रैकी करते देखे गए

ज्वैलर उदयराज सोनी के अनुसार कैमरों की रिकॉर्डिंग से पता लगा कि रात 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक घर की रैकी की गई है। बाद में दो बजे के बाद चोरों के प्रवेश का पता लग रहा है। आधे घंटे तक चोर घर में रहे और माल ले गए। चोरी गया माल तकरीबन 17-18 लाख का है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026