Doordrishti News Logo

रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन

जोधपुर,सैन रक्तदान समिति का 13 वां रक्तदान शिविर रविवार 16 अप्रैल को सैन जयंती महोत्सव के उपलक्ष में जूना खेडापति बालाजी मंदिर में आयोजित किया जाएगा। शिविर के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शिविर संबंधी पोस्टर का विमोचन मंगलवार को सेनाचार्य अचलानन्द गिरी ने किया।

समिति के सचिव रोहित सैन ने बताया कि रक्तदान शिविर के पोस्टर विमोचन में अचलानंद गिरी व सैन जयंती महोत्सव के अध्यक्ष पार्षद धीरज चौहान के मुख्य आतिथ्य में राईकाबाग स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में किया गया। इनके सााथ ही सैन समाज पुरबिया के अध्यक्ष एडवोकेट सुल्तान सैन भी उपस्थित थे। समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सैन ने बताया कि समिति सदस्यों द्वारा सर्व प्रथम बाबा रामदेव मंदिर मे पूजा अर्चना कर शिविर को सफल बनाने की कामना की गई। इसके पश्चात अचलानंद गिरी व अन्य अथितियों को संस्था के सदस्यों द्वारा माला व दुपट्टा पहना कर सबका स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें- संदिग्ध स्कार्पियो चालक को पकड़ा, 7 ग्राम स्मैक बरामद

इस अवसर पर अचलांनद गिरी ने रक्तदान के फायदे बताते हुए सभी से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया। सैन समाज पुरबिया संस्था के अध्यक्ष एडवोवेट सुल्तान सैन,सैन जयंती महोत्स्व समिति के अध्यक्ष पार्षद धीरज चौहान,सैन रक्तदान समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सैन,उपाध्यक्ष कमलेश परिहार,सचिव रोहित सैन,कोषाध्यक्ष मनोज सैन, भामाशाह सुरेंद्र परिहार,रमेश परिहार, परमेश्वर परिहार,विष्णु परिहार,विष्णु उडेलिया,मदन सोलिवाल,विनोद परिहार,ताराप्रकाश सैन, सुनील वर्मा, खेमराज, मुरली, प्रदीप, गोपाल, संदीप, मयंक, गजेंद्र,अनिल,सुरेन्द्र, नितेश सहित अनेक गणमान्यलोग उपस्थित थे। शिविर में रक्त्तदान करने वाले सभी रक्त्तदाताओं का उपहार दे कर समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026