Doordrishti News Logo

पिस्टल दिखाकर मजदूरों को बनाया बंधक,तीन लाख के सामान की लूटपाट

पिकअप में आए 15-20 युवकों ने देर रात बोला धावा

जोधपुर,शहर के निकटवर्ती राजीव गांधी नगर हलके में बाबा रामदेव कॉलोनी केरू में चल रहे रिंग रोड से मजदूरों को पिस्टल दिखाकर बंधक बनाने और फिर वहां से लाखों का लोहे के कंस्ट्रक्शन सामग्री लूट कर ले जाने का प्रकरण पुलिस ने दर्ज किया है। घटना रात को हुई। पुलिस ने इस बारे में अब जांच आरंभ की है। इससे पहले भी थाना क्षेत्र में तीन चार वारदातें हो चुकी है मगर पुलिस अब तक एक भी वारदात को नहीं खोल पाई है।

ये भी पढ़ें- सिंधी भाषा दिवस का आयोजन

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि पाल निवासी देवेंद्र चौधरी पुत्र थानाराम की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी मुंडन के नाम से है। जो इन दिनों बाबा रामदेव कॉलोनी के सामने केरू में रिंग रोड पर निर्माण कार्य कर रही है। काफी मजदूर लगे हुए हैं। रात को पिकअप और बोलेरो में सवार होकर 15-20 लोग आए। इन लोगों ने मजदूरों से मारपीट करने के साथ पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया। फिर वहां रिंग रोड से लाखों की कंस्ट्रक्शन सामग्री जो लोहे की थी लूटपाट कर ले गए। बाद में मजदूरों द्वारा घटना की जानकारी फोन पर दी गई। इस पर वह घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर देर रात सूरसागर पुलिस भी पहुंची थी मगर लुटेरों का पता नहीं चल पाया। अब घटना को लेकर राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- 

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026