Doordrishti News Logo

पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं की सर्किट हाउस में हुई सुनवाई

जोधपुर,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान से संबंधित राज्य स्तरीय समस्या समाधान समिति के सदस्य राजीव गौड़ ने जोधपुर के सर्किट हाउस में सुनवाई की। उन्होंने पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर सुनवाई करने के साथ उनके समाधान के लिए राज्य सरकार को सभी प्रतिवेदन भेजने का विश्वास दिलाया। भूखंड से वंचित रहे पत्रकारों को राज्य सरकार के नियमानुसार भूखंड आवंटन के लिए भी आश्वस्त किया।

रविवार को जोधपुर सर्किट हाउस में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक समाचार पत्रों और न्यूज चैनल्स के प्रतिनिधियों के अलावा राष्ट्रीय स्तर की समाचार एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ साथ वीडियोग्राफर्स और फोटो जर्नलिस्ट
के अलावा डिजिटल मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए समिति को प्रतिवेदन दिए। इस अवसर पर भूखंड से वंचित रहे पत्रकारों की सूची भी अपडेट करने का कार्य शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में 24 अप्रेल से लगेंगे महंगाई राहत कैंप

सुनवाई के दौरान जेडीए में विचाराधीन 200 पत्रकारों के भूखंड के अलावा जिन्हें भूखंड नहीं मिला है,उनकी सूची बनाने का कार्य शुरू हुआ। पत्रकारों ने उन्हें अधिस्विकरण संबंधी समस्याओ के संबंध में अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिन पत्रकारो की बीमारी से संबंधित कोई समस्या आ रही थी,या किसी पत्रकार के निधन हो जाने के बाद उनकी पत्नी को सहायता करनी हो,किसी पत्रकार ने कहीं इलाज कराया हो और उसका बिलिंग संबंधी कोई समस्या आ रही हो या पत्रकार साथियों के बच्चों को छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओ की भी जानकारी ली। जो पत्रकार साथी खुद का अपना समाचार पत्र संचालित करते हैं और लंबे समय से उनके विज्ञापनों के बिल पेंडिंग हो या फिर नियमों में आने के बावजूद विज्ञापन मिलने में बाधा आ रही थी, उस बारे में भी वाजिब समाधान का विश्वास दिलाया। सुनवाई के विभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा वरिष्ठ पत्रकार ललित परिहार,गिरीश शर्मा,मनोज गिरी,चंद्रशेखर व्यास, इम्तियाज अहमद, ललित सिंह बडगूजर, सुनील दत्त और विक्रम दत्त संभाला।

ये भी पढ़ें- स्टील फैक्ट्री में गैस दुर्घटना प्रभावितों का एमजीएच में उपचार जारी

गौरतलब है कि राज सरकार द्वारा जोधपुर के छह वरिष्ठ पत्रकारों को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधीन आने वाली राज्य स्तरीय समितियों में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मनोनयन किया है जिसमें,एमआर मलकानी और डीडी वैष्णव को पत्रकार कल्याण कोष,सुरेश व्यास को अधिस्विकरण समिति, केडी इसरानी को आवास समिति,दीपक मेहता को विज्ञापन समिति और राजीव गौड़ को पत्रकार समस्या समाधान समिति का सदस्य हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026