Doordrishti News Logo

बुलेट सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत

जोधपुर,शहर के आर्मी तिराहा बनाड़ रोड पर बुलेट सवार युवक को पीछे से आए किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में बुलेट सवार युवक डिवाइडर पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी एमजीएच में उपचार के बीच मौत हो गई। दुर्घटना 27 मार्च को हुई थी। इस बारे में अब मृतक के बड़े भाई ने रातानाडा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़ें-पॉक्सो एवं यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

रातानाडा पुलिस ने बताया कि खोखरिया बनाड़ रोड निवासी मुकेश पुत्र केसुराम सोनी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका छोटा भाई 22 साल का सूरज सोनी 27 मार्च को अपनी बुलेट बाइक लेकर पावटा होते हुए बनाड़ की तरफ जा रहा था। तब बनाड़ रोड आर्मी तिराहा के पास में पीछे से आए किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में वह डिवाइडर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। रातानाडा पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। इस बारे में अब मामला दर्ज करवाया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: