Doordrishti News Logo

कबाड़ को बेचकर रेलवे ने अर्जित किए 266 करोड़ रुपए

जोधपुर,रेलवे द्वारा रेल परिसरों में अनुपयोगी तथा व्यर्थ पड़े कबाड़ (स्क्रैप) के निस्तारण करने के लिये अनेक कार्य किये जा रहे हैं जिससे इनके हटने से सुरक्षा में वृद्धि होने के साथ-साथ परिसरों में स्वच्छता को भी सुनिश्चित किया जा सके। कबाड़ निस्तारण के लिये भंडार विभाग मिशन जीरो स्क्रैप अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों,रेलखण्ड,डिपो, वर्कशाप,शेड तथा रेलवे परिसरों को कबाड़ मुक्त करने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। विजय शर्मा, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे के दिशा-निर्देशों तथा प्रयासों से उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुपयोगी तथा व्यर्थ पड़े कबाड़ (स्क्रैप) को बेचकर 266 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है।

ये भी पढ़ें- 4 जोड़ी रेलसेवाओं का पोकरण स्टेशन पर ठहराव

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार भण्डार विभाग द्वारा स्टेशनों, रेल परिसरों,फील्ड यूनिट्स से पुराने कबाड़ को हटाने तथा बेचने के लिए अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। भण्डार विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तर पश्चिम रेलवे पर 266 करोड़ रुपये के कबाड़ (स्क्रैप) का निस्तारण कर राजस्व प्राप्त किया जो गत वर्ष के 244 करोड़ की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे का यह प्रदर्शन सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में सर्वाधिक है।

ये भी पढ़ें-रणथंबोर सुपरफास्ट में फर्जी टिकट पर यात्रा करते युवक पकड़ा

उत्तर पश्चिम रेलवे को वर्ष 2022-23 में कबाड (स्क्रैप) निस्तारण से 160 करोड़ रुपये की आय अर्जित करने का लक्ष्य प्रदान किया गया था,जिसे पार करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रेलवे द्वारा स्क्रैप में अनुपयोगी रेल,रेल पथ सामग्री, अनुपयोगी वैगन,कोच और लौह स्क्रैप सम्मिलित है। रेलवे द्वारा आईआरपी एस पोर्टल की ई-नीलामी के माध्यम से स्क्रैप की बिक्री से होने वाली आय का उपयोग बुनियादी ढ़ांचे के विकास में किया जा रहा है।

रेलवे के इन प्रयासों से जहाँ रेलवे परिसर की स्वच्छता में वृद्धि हुई है, वहीं दूसरी ओर रेलवे की सुरक्षा में भी वृद्धि हुई है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जीरो स्क्रैप का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026