Doordrishti News Logo

शहर के हनुमान मंदिरों में लगे बालाजी के जैकारे

हनुमान प्रकटोत्सव

शहर के हनुमान मंदिरों में लगे बालाजी के जैकारे

जोधपुर,शहर में गुरुवार को कलयुग में सर्वाधिक पूजे जाने देवता हनुमानजी का प्रकटोत्सव मनाया गया। सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही हनुमान भक्तों की भीड़ उनके दर्शनार्थ उमड़ उमड़ी। रात को भजनो के आयोजन हुए तथा सवामणियों का आयोजन भी कई मंदिरों में रखा गया। मंदिरों को आकर्षक फूलमंडली से सजाया गया है। कई लोगों ने भगवान हनुमान के लिए व्रतोपवास भी रखा।

शहर के पाल बालाजी,प्रतापनगर पुलिस के चौकी के सामने शनिधाम हनुमान मंदिर,सिवांची गेट स्थित प्रत्यक्ष बालाजी मंदिर,पाल रोड पर मंछापूर्ण बालाजी,संकटमोचन बालाजी,रोटरी चौराहा पर रोटरेश्वर बालाजी,मंशापूर्ण बालाजी,पंचमुखी बालाजी आदि मंदिरों सहित शहर के तमाम हनुमान मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान दिन भर हुए। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। कई मंदिरों में हनुमान चालीस,सुंदर काण्ड पाठ सहित राम चालीस का पाठन किया गया। शाम को मंदिरों में सवामणियों आयोजन भी रखा गया। सुंदर काण्ड पाठ होने के साथ भव्य भजन संध्याएं भी हुई। पुलिस ने मंदिरों के बाहर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की थी। हनुमानजी को चोला भी चढ़ाया गया।

ये भी पढ़ें- हर्षोल्लास से मनाई हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगांठ

पालबालाजी मंदिर में 51 सवामणि का भोग

पाल बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को मनाया गया।यहां सुबह से रात्रि 12 बजे तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर पुजारी महंत रामेश्वरदास रामावत ने बताया कि बालाजी को 51 सवामणि का भोग लगाया गया। सुबह सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान हनुमानजी का विशेष शृंगार व फूल मंडली की गई। संपूर्ण मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया।

पंचमुखी बालाजी में अखंड रामायण पाठ

शहर के भीतरी क्षेत्र सिटी पुलिस स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। पंचमुखी बालाजी मंदिर के पुजारी मंगल शर्मा के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर को आकर्षक विद्युत रिषणी व ऋतु पुष्पों से सजाया गया। इस अवसर पर मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ सुबह आठ बजे से आरंभ हुआ जो शुक्रवार को 9 बजे पूर्ण हुआ। 11 सवामणि का भोग बालाजी को लगाया गया।

ये भी पढ़ें- नासे रोग हरे सब पीरा जपत निरंतर हनुमत बीरा

रोकड़िया बालाजी मंदिर में विराट भजन संध्या

गुरुओं का तालाब स्थित रोकड़िया बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर विकास संस्थान की ओर से विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया। विकास संस्थान के अध्यक्ष रघुनाथ बिश्नोई एवं कोषाध्यक्ष मोती लाल प्रजापत ने बताया कि भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक श्याम पालीवाल बालोतरा व गायक चंदन सिंह राजपुरोहित अपनी पूरी टीम के साथ में प्रस्तुति दी। भजन संध्या में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

आदर्श नगर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित 20-ई सेक्टर आदर्श नगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सायं 6 बजे शुरू हुए सुंदरकांड में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़ें- राधाकृष्ण मंदिर में महिलाओं ने की गवर माता की पूजा

सुप्रसिद्ध आर्टिस्ट डॉ ज्योति स्वरूप शर्मा के जोशीले अंदाज में गाए सुंदर कांड पाठ के संगीतमय सरिता में क्षेत्र के निवासियों ने झूमते हुए गोते लगाए तो वातावरण भक्तिमय हो गया। डॉ शर्मा के गायन के साथ संगीत पार्टी की स्वरलहरियों का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोला। क्षेत्र की महिला शक्ति और पुरुषों ने पूरे पाठ में कंठ से कंठ मिलाकर भरपूर जुगलबंदी कर सुंदरकांड पाठ को ऊंचाइयां प्रदान की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025